क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:- देहरादून तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

राजधानी देहरादून में भैयादूज के मौके पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

हादसा रायपुर के थानो रोड का है। जानकारी के अनुसार कार थानो क्षेत्र से रायपुर की ओर तेजी से आ रही थी। इस दौरान कार ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है मृतक युवक सतपुली का रहने वाला है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top