क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-दीपावली पर देहरादून की हवा हुई खराब, घंटाघर का एक्यूआई 300 पहुंचा

दीपावली पर देहरादून में वायु प्रदूषण का स्तर पिछले साल से बढ़ा, घंटाघर का एक्यूआई 272 और नेहरू कॉलोनी का 237 दर्ज किया गया। ऋषिकेश में प्रदूषण में मामूली सुधार देखा गया, जबकि टिहरी में हवा संतोषजनक श्रेणी में रही।

देहरादून। दीपावली पर आतिशबाजी का असर इस बार भी दून की हवा पर दिखाई दिया। देहरादून में वायु प्रदूषण का स्तर पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ा है। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दीपावली निगरानी के दौरान घंटाघर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 272 दर्ज किया गया।

वहीं नेहरू कॉलोनी में एक्यूआई 237 रहा। दोनों स्थानों पर हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, ऋषिकेश में पिछले वर्ष के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी आई है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से दीपावली के दौरान चार स्थानों पर वायु गुणवत्ता की निगरानी की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार नेहरू कालोनी में एक्यूआइ 237, घंटाघर में 272, ऋषिकेश के एसपीएस अस्पताल क्षेत्र में 128 और टिहरी नगर पालिका क्षेत्र में 62 दर्ज किया गया।

इस तरह देहरादून में सबसे अधिक प्रदूषण घंटाघर क्षेत्र में रहा। ऋषिकेश में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही, जबकि टिहरी में हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई।

दीपावली से पहले भी बढ़ने लगा था प्रदूषण

निगरानी के दौरान दीपावली से पहले के सात दिनों के आंकड़ों में भी कई स्थानों पर वायु गुणवत्ता में गिरावट का रुझान दिखाई दिया। छोटी दीपावली के दिन घंटाघर में एक्यूआई 112 से बढ़कर 157 तक पहुंचा, जबकि नेहरू कालोनी में यह 93 से बढ़कर 117 हो गया। ऋषिकेश में भी एक्यूआइ 103 से बढ़कर 121 तक पहुंच गया। दीपावली के दिन इन सभी स्थानों पर प्रदूषण का स्तर और बढ़ा।

एक्यूआइ के आधार पर हवा की स्थिति
| एक्यूआई स्तर | वायु गुणवत्ता |
| ———— | ————- |
| 0-50 | अच्छी |
| 51-100 | संतोषजनक |
| 101-200 | मध्यम |
| 201-300 | खराब |
| 301-400 | बहुत खराब |
| 401 से अधिक | गंभीर |

पिछली कुछ दीपावली के दिन वायु प्रदूषण की स्थिति
वर्ष, घंटाघर, नेहरू कालोनी, ऋषिकेश
2026, 272, 237, 128, 62
2025, 254, 230, 135
2024, 288, 243, 173
2023, 333, 349, 196
2022, 252, 242, 236
2021, 248, 306, 257
2020, 317 (एक ही स्थल), 198

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top