दीपावली के अगले दिन मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे किंगक्रेग लाइब्रेरी मार्ग और लाइब्रेरी बाजार में जाम लग गया। होटलों में औसतन 70% ऑक्युपेंसी दर्ज की गई, जो होटल संचालकों के लिए अप्रत्याशित था, और मंगलवार के लिए भी 60% बुकिंग हो चुकी है।
मसूरी। दीपावली के अगले दिन सोमवार को दोपहर बाद मसूरी में पर्यटकों की भी उमड़ पड़ी। इसके चलते किंगक्रेग लाइब्रेरी मार्ग पर दोपहर से वाहन रेंगते हुए नजर आए।
इसके साथ ही लाइब्रेरी बाजार भी जाम की चपेट में दिखा। इसके साथ ही होटलों में पर्यटकों की ऑक्युपेंसी करीब औसतन 70 प्रतिशत तक पहुंच गई। यह देखकर होटल संचालक भी अचंभित नजर आए।
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि होटलों में दीपावली से पहले इतनी बुकिंग नहीं थी। मंगलवार के लिए भी लगभग 60 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।



