उत्तराखण्ड

Big Breaking:-टिकट का मोह नहीं छूट रहा, बार-बार हार के बाद भी कांग्रेस में दिग्गजों की दावेदारी

उत्तराखंड चुनाव नजदीक हैं, लेकिन कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर असमंजस नहीं थम रहा है। कई नेता ऐसे हैं, जो लगातार चुनाव हार रहे हैं, लेकिन टिकट का मोह नहीं छूट रहा है।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस के भीतर टिकट वितरण का गणित उलझता जा रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ और कद्दावर नेता ऐसे हैं, जो लगातार दो या तीन बार से विधानसभा चुनाव हार रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आगामी चुनाव में उनकी दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। दिग्गजों की इसी मजबूत दावेदारी ने पार्टी के उभरते नेताओं के बीच हलचल तेज कर दी है।

टिकटों को लेकर चल रही खींचतान के बीच अब पार्टी के भीतर उभरते नेताओं ने भीतरखाने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इन कार्यकर्ताओं का तर्क है कि जब बार-बार मौका देने के बाद भी परिणाम नहीं बदल रहे, तो पार्टी को गुजरात या हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ‘नो रिपीट थ्योरी’ अपनानी चाहिए। हारने वाले चेहरों के बजाय नए और ऊर्जावान चेहरों को मैदान में उतारा जाए।

टिकाऊ और जिताऊ’ के फॉर्मूले पर टिका नेतृत्व

हालांकि, पार्टी हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व इस बार ‘टिकाऊ और जिताऊ’ के फॉर्मूले पर टिकट वितरण करने का दावा कर रहा है। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव का समय करीब आ रहा है, सीटों पर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण चुनाव लड़ने वाले संभावित नेताओं और कार्यकर्ताओं में असमंजस बना है।

लगातार दो बार चुनाव हार चुके प्रमुख चेहरे

गढ़वाल मंडल में मसूरी से गोदावरी थापली, देहरादून कैंट से सूर्यकांत धस्माना, विकासनगर से नवप्रभात, राजपुर रोड से राजकुमार, देवप्रयाग से मंत्री प्रसाद नैथानी, नरेंद्रनगर से ओम गोपाल रावत, कोटद्वार से सुरेंद्र सिंह नेगी, श्रीनगर से गणेश गोदियाल, केदारनाथ से मनोज रावत, धनोल्टी से मनमोहन सिंह मल्ल और थराली से प्रो. जीत राम लगातार दो बार चुनाव हारे है। कुमाऊं मंडल में सल्ट से रंजीत रावत, कपकोट से ललित फर्स्वाण, चंपावत से हिमेश खर्कवाल, सोमेश्वर से राजेंद्र बाराकोटी, डीडीहाट से प्रदीप पाल इस सूची में शामिल हैं।

हर सीट पर कई दावेदार

वर्तमान में स्थिति यह है कि प्रदेश की लगभग हर विधानसभा सीट पर टिकट के कई-कई दावेदार ताल ठोक रहे हैं। ऐन वक्त पर सीट बदलने या अचानक पैराशूट प्रत्याशी उतारने से कांग्रेस को पहले भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। धर्मपुर और सहसपुर जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर ‘बाहरी’ नेताओं को टिकट देने की चर्चाओं का भी स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top