Department

Big Breaking:-नववर्ष की पूर्व रात्रि पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर स्वयं पहुँचे DGP उत्तराखंड

नववर्ष की पूर्व रात्रि पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर स्वयं पहुँचे डीजीपी उत्तराखंड

सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिनस्त अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें व प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत चप्पे – चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी देहरादून को किया निर्देशित

नव वर्ष की पूर्व रात्रि पर डीजीपी उत्तराखंड महोदय द्वारा स्वयं जनपद देहरादून के व्यस्तम मार्गो का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान डीजीपी महोदय द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या व नववर्ष के अवसर पर भारी संख्या मे पर्यटकों के जनपद देहरादून,

मसूरी व आसपास के पर्यटक स्थलों पर आने की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी देहरादून को आवश्यक निर्देश दिए गए,

साथ ही ड्यूटी के दौरान अपने व्यवहार संयमित रखने तथा देहरादून आने वाले पर्यटकों की हर सम्भव सहायता के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके साथ सूक्ष्म जलपान कर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी व प्रदेशवासियों को भी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top