Department

Big Breaking:-जनपद अल्मोड़ा: SDRF रेस्क्यू टीम ने खाई से बरामद किया लापता आरक्षी का शव

जनपद अल्मोड़ा: SDRF रेस्क्यू टीम ने खाई से बरामद किया लापता आरक्षी का शव

​आज दिनांक 04 मई 2026 को समय लगभग 11:28 बजे भिकियासैंण थाने से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि भतरौजखान थाने में नियुक्त एक आरक्षी, जो पिछले चार दिनों से लापता चल रहे थे,

उनकी कार मछोड़ के समीप एक गहरी खाई में गिरी हुई देखी गई है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

​घटनास्थल पर पहुँचने के बाद एसडीआरएफ टीम ने देखा कि वाहन (हुंडई क्रेटा, संख्या UK18Q-2132) मुख्य मार्ग से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था। दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर तलाशी अभियान चलाया, जहाँ आरक्षी का शव बरामद हुआ। ​

मृतक की पहचान आरक्षी 11CP संजीव चौधरी के रूप में हुई है। वे मूल रूप से शेरपुर, हरिद्वार के निवासी थे और वर्तमान में जनपद अल्मोड़ा के भतरौजखान थाने में तैनात थे। ​रेस्क्यू टीम ने शव को गहरी खाई से बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top