Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में 300 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों के बदलेंगे जिले, हल्द्वानी नगर आयुक्त और नैनीताल एसपी क्राइम भी शामिल

कुमाऊं में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले 300 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण होगा।

हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन को लेकर अधिकारी जिला स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, गृह जनपद या जिले में तीन वर्ष से तैनात अधिकारियों को हटाया जाएगा। इसे लेकर चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

विस चुनाव से पहले होने वाली प्रशासनिक फेरबदल को लेकर विभागों ने सूची बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। प्रक्रिया में कुमाऊं मंडल से 300 से अधिक अधिकारी और कर्मियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित करने की संभावना है।

15 वर्ष से चंपावत से बाहर नहीं गए परिवहन उप निरीक्षक

निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर होने वाली कार्रवाई के अंतर्गत नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा, नैनीताल जिले के एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्रा और एसडीएम लालकुआं रेखा कोहली का स्थानांतरण होना तय माना जा रहा है। परिवहन विभाग में कुमाऊं संभाग से एक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के तबादले की संभावना है।

करीब 29 परिवहन कर अधिकारी और उप निरीक्षक भी लंबे समय से एक ही जिले में जमे हुए हैं। एक परिवहन उप निरीक्षक तो 15 वर्ष से चंपावत जिले से बाहर गए ही नहीं हैं। आयोग ने उपनिरीक्षक (एसआइ) स्तर तक के कर्मियों को तीन वर्ष से अधिक की सेवा एक ही जिले में होने पर हटाने के आदेश दिए हैं।

ऐसे में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर दारोगाओं के जिले बदले जाएंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 250 से अधिक दारोगा ऐसे हैं जिन्हें एक ही जिले में तीन वर्ष से अधिक हो गए हैं। वहीं, 25 कोतवालों को भी इधर से उधर भेजने का अनुमान है। इसमें 10 कोतवाल सिर्फ ऊधमसिंह नगर और चार को नैनीताल जिले से हटाया जाएगा।

साथ ही आगामी चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग में 13 आबकारी निरीक्षक और अल्मोड़ा के जिला आबकारी अधिकारी का भी ट्रांसफर हो सकता है। हालांकि, अभी जिला स्तर पर सूची बनाने की बात सामने आ रही है। इसके बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। माना जा रहा है कि आयोग के निर्देशों के क्रम में नवंबर में स्थानांतरण की प्रक्रिया की जा सकती है।
स्थानांतरित होने वाले एसआइ व आबकारी निरीक्षक

जिला – एसआइ (पुलिस) – आबकारी निरीक्षक

  • नैनीताल – 81 – 01
  • ऊधमसिंह नगर – 117 – 04
  • अल्मोड़ा – 26 – 02
  • बागेश्वर – 05 – 01
  • चंपावत – 07 – 04
  • पिथौरागढ़ – 15 – 01
Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top