
दिनेशपुर में पति-पत्नी के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी के भाइयों ने पति सोनू और उसकी 70 वर्षीय मां संध्या की पिटाई की। गंभीर रूप से घायल संध्या को अस्पताल ले जाया गया,
जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
दिनेशपुर (हल्द्वानी)। पति पत्नी के विवाद में पत्नी के भाइयों ने पति सहित सास की जमकर पिटाई ककर दी। घायल अवस्था मे बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।
जानकारी के अनुसार वार्ड चार निवासी सोनू का अपनी पत्नी सुरभी से विवाद हो गया। जिस पर सुरभी ने अपने मायके फोन कर जानकारी दी। जिसके बाद मायके से कई लोग मंगलवार देर रात्रि उसके घर पहुंचे और सोनू से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद बीचबचाव में आई सोनू की 70 वर्षीय मां संध्या के साथ भी मारपीट की जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी।
घायल अवस्था उसे 108 के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार को फोरेंसिक टीम सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। जबकि आरोपित पक्ष के कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर मौत की खबर से स्वजनों में कोहराम मच गया। उनके स्वजनों रो रोकर बुरा हाल है।









