Department

Big Breaking:-सुबोध उनियाल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी गेट पर सौविनियर सेंटर का किया उद्घाटन, वनाग्नि सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा


सुबोध उनियाल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी गेट पर सौविनियर सेंटर का किया उद्घाटन, वनाग्नि सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

देहरादून।

वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज कार्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी गेट पर नव स्थापित सौविनियर सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा भी की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री उनियाल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों का त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है तथा उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संरक्षण, इको टूरिज्म के संवर्धन तथा स्थानीय रोजगार सृजन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सौविनियर सेंटर के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।

मंत्री उनियाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वनाग्नि की रोकथाम हेतु सतर्कता बढ़ाई जाए, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और प्रभावी बनाया जाए तथा जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वन, वन्यजीव और पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top