Department

Big Breaking:-दून-मसूरी रूट पर सैलानियों की राह आसान करेगा डबल लेन पुल, इस तरह बनेगा Mussoorie की लाइफ लाइन

दून-मसूरी मोटर मार्ग पर शिव मंदिर के पास 12.17 करोड़ रुपये की लागत से डबल लेन पुल का शिलान्यास किया गया है।

देहरादून। दून-मसूरी मोटर मार्ग पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को शिव मंदिर के निकट नये स्थायी डबल लेन पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 12.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती देगा और मसूरी मार्ग पर आवागमन को नई गति मिलेगी।

मंत्री ने इस परियोजना की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को श्रेय देकर हुए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि दून-मसूरी मार्ग पर्यटन व स्थानीय आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह पुल मसूरी की लाइफलाइन के रूप में कार्य करता है। बता दें कि, वर्ष 2025 में आई आपदा के दौरान इस स्थान का पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद यातायात सुचारु रखने के लिए अस्थायी रूप से बेली ब्रिज का निर्माण किया गया, जो वर्तमान में संचालित है।

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, रजत अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ज्योति कोटिया, सुंदर सिंह कोठाल, वंदना बिष्ट और होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

60 मीटर स्पान का आधुनिक सेतु बनेगा

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, राज्य योजना के तहत दून-मसूरी राज्य मार्ग के किमी 18 पर 60 मीटर स्पान का डबल लेन स्टील बाक्स पुल बनाया जाएगा।

इसमें पाइल फाउंडेशन, आरसीसी एबटमेंट, स्टील गार्डर संरचना संग 7.50 मीटर चौड़ा टू-लेन कैरिजवे, दोनों ओर 3-3 मीटर फुटपाथ, रेलिंग और क्रैश बैरियर जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं शामिल होंगी। परियोजना की लागत 12.17 करोड़ रुपये रहेगी और इसे 21 अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top