Big Breaking:-सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत, रात भर खाई में पड़ रहा शव, दोपहर को घास काटने गई महिलाओं की पड़ी नजर

पिथौरागढ़ जिले में कार के खाई में गिरने का मामला सामने आया है. इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई.

पिथौरागढ़: सीमांत पिथौरागढ़ जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ऑल्टो कार खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में टिम्टा निवासी कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना का पता नहीं चलने से रात भर शव खाई में पड़ा रहा.

दरअसल, शनिवार दोपहर को कुछ महिलाएं पनार-गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के पास मुनखोला में घास काटने गई थी. इस दौरान महिलाओं की नजर खाई में पड़ी ऑल्टो कार पर पड़ी. ऑल्टो कार का नंबर यूके-05 टीए-4560 था, जो करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी. महिलाओं ने तत्काल मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने हादसे के बारे में पुलिस को सूचित किया.

ग्रामीणों की सूचना पर गंगोलीहाट कोतवाली से कोतवाल कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची तो कार चालक की मौत हो चुकी थी. चालक की पहचान दीवान सिंह 52 वर्ष पुत्र मोती सिंह निवासी रौतेड़ा टिम्टा के रूप में की गई.

बताया जा रहा है कि दीवान सिंह शुक्रवार देर शाम खटीमा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. परिजनों को भी दीवान सिंह के साथ हुए हादसे की जानकारी रात में नहीं हो सकी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

बता दें कि इधर चार दिन पूर्व गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम बोयल में भी स्विफ्ट कार संख्या यूके-05 टीए-5117 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग एक किमी नीचे खाई में नीचे में गिर गयी थी. सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी व एसआईनरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची थी.

ग्रामीणों की मदद से कार में सवार शिवनाथ पुत्र प्रेम नाथ उम्र लगभग 65 वर्ष निवासी बोयल को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट भेजा गया था. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाते लाते शिवनाथ पुत्र प्रेमनाथ की मौत हो गई.

वहीं चालक भोपाल सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम बोयल की मौके पर ही मृत्यु हो गई. दोनों लोग स्थानीय चौपाता कस्बे से अपने घर बोयल की ओर जा रहे थे. घर पहुंचने से पूर्व ही उक्त दुर्घटना घट गई थी. भूपाल सिंह का एक पुत्र है. शिवनाथ के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं. सभी विवाहित हैं.

Ad Ad

सम्बंधित खबरें