Department

Big Breaking:-शासन प्रशासन द्वारा पर्यटकों को मसूरी आने के लिए रोका

मसूरी शासन प्रशासन द्वारा पर्यटकों को मसूरी आने के लिए रोका जा रहा है।

पर्यटन नगरी मसूरी में इस बार पर्यटन सीजन में पर्यटकों की कमी से जहां होटल व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हुआ है वही पर्यटन से जुड़े कारोबारी भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं मई का माह समाप्त होने पर है जहां इन दोनों पर्यटन नगरी पर्यटकों से गुलजार रहती थी लेकिन इस बार पर्यटक स्थल सूने पड़े हैं ।

शनिवार रविवार को काफी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है लेकिन मसूरी देहरादून मार्ग पर कोठालगेट के निकट पर्यटक वाहनों को होटल की बुकिंग पर ही मसूरी आने दिया जा रहा है वहां पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है और होटल की बुकिंग के बाद ही उन्हें मसूरी जाने दिया जा रहा है ।

टेंपो ट्रेवल्स से आने वाले यात्रियों को वापस भेज दिया जा रहा है प्रशासन का कहना है कि मसूरी में बड़े वाहनों की आमद से जाम की स्थिति बन जाती है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है प्रशासन की इस कार्यवाही से पर्यटन से जुड़े व्यवसाई परेशान है।

क्योंकि इस बार पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है वही मसूरी आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


हरिद्वार से पर्यटकों को मसूरी घूमने आ रहे चालक विपिन नेगी ने बताया कि यहां पर उन्हें रोक दिया गया है और बताया जा रहा है कि मसूरी में जाम लगा है जिससे उनके साथ आए पर्यटक काफी परेशान है।


अहमदाबाद गुजरात से आए पर्यटक भाविन पटेल ने कहा कि वह मसूरी घूमने जा रहे हैं लेकिन यहां पर उन्हें रोक दिया गया है अपने परिजनों के साथ वह मसूरी घूमने जा रहे थे लेकिन उन्हें मसूरी जाने नहीं दिया जा रहा है


मसूरी होटल एसोसिएशन के सचिव अजय भार्गव ने कहा कि वैसे ही पर्यटकों की कमी से व्यवसायी परेशान है और प्रशासन द्वारा पर्यटकों को रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मई का महीना पीक सीजन होता है और केवल अब तक 30 से 40% ही बुकिंग मसूरी में होटल में की गई है जिससे होटल व्यवसाय को आर्थिक कमी का सामना करना पड़ कर रहा है

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top