Department

Big Breaking:-मामूली कहासुनी में पत्नी को पत्थर से वार कर मार डाला, शव को लगाया ठिकाने, बेटा घर पहुंचा तो खुला राज

मामूली कहासुनी में पत्नी को पत्थर से वार कर पति ने मार डाला। हत्या कर रात ही शव को ठिकाने लगा दिया। 

प्रखंड के छैकुड़ा गांव में झगड़े के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। घटना सोमवार की बताई जा रही है।

बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी पति की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार 24 नवंबर की दोपहर को छैकुड़ा गांव के महावीर प्रसाद देवली की अपनी पत्नी दमयंती देवी (51) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

महावीर ने गुस्से में पत्थर से वार कर पत्नी की हत्या कर दी और रात में ही पत्नी के शव को गांव से आधा किलोमीटर दूर एक गदेरे में पत्थरों से दबाकर घर आ गया।

मंगलवार को मृतका का बड़ा बेटा विनय घर पहुंचा तो पिता से मां के बारे में पूछा तो पता चला कि वह बीते दिन से लापता है।

उसने मां की काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चल पाया। उसने रात में पुलिस चौकी नारायणबगड़ में मां के लापता होने की सूचना दी।

बुधवार सुबह पुलिस ने छैकुड़ा गांव पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू की और शक होने पर महावीर प्रसाद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल करते हुए पत्नी के शव को गदेरे से बरामद करा दिया।

थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हत्यारोपी महावीर प्रसाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top