Department

Big Breaking:-गर्मी के साथ प्रदेश में बिजली संकट गहराया, मांग में और उछाल, यूपीसीएल के छूटने लगे पसीने

उत्तराखंड में बिजली की मांग 4.6 करोड़ यूनिट से ऊपर पहुंच गई है। मांग के सापेत्र बिजली उपलब्ध कराना यूपीसीएस्क के लिए मुश्किल होता जा रहा है। 

गर्मी बढ़ने के साथ प्रदेश में बिजली संकट गहराने लगा है। मांग के सापेक्ष उपलब्धता में यूपीसीएल के पसीने छूटने लगे हैं। हालात ये हैं कि मांग के सापेक्ष यूपीसीएल बाजार से 1.6 करोड़ यूनिट बिजली खरीदने के बावजूद 14 से 15 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति फिर भी नहीं कर पा रहा है।

बाजार में बिजली के दाम भी बढ़ गए हैं। प्रदेश में बिजली की मांग 4.6 करोड़ यूनिट से ऊपर पहुंच गई है। इसके सापेक्ष राज्य पूल से 90 लाख यूनिट और केंद्रीय पूल से 1.4 करोड़ यूनिट मिलाकर कुल 2.4 करोड़ यूनिट तक बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है। बाकी करीब दो करोड़ यूनिट बिजली का इंतजाम यूपीसीएल बाजार व अन्य माध्यमों से कर रहा है।

इसके बावजूद 14 से 15 लाख यूनिट बिजली की कमी हो रही है, जिस कारण कटौती करनी पड़ रही है।बिजली किल्लत की वजह से हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्रों में एक घंटा 10 मिनट, ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में एक घंटा 50 मिनट की कटौती की गई।

छोटे कस्बों लंढौरा, मंगलौर, लक्सर, बहादराबाद, ढकरानी, सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर, डोईवाला, कोटद्वार, ज्वालापुर, जसपुर, किच्छा, खटीमा, रामनगर, गदरपुर और बाजपुर में 15 मिनट से दो घंटे तक कटौती की गई। रुड़की शहर और काशीपुर में भी 20 मिनट तक बिजली गुल रही।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top