क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-बड़ासी ग्रांट में हाथी ने महिला पर किया हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

महिला अपने मायके से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट की तरफ आ रही थी। तभी गली में खड़े एक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। हमले के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सीएमआई अस्पताल देहरादून ले जाया गया, जहां देर रात महिला की मौत हो गई। जहां महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले से महिला की कई पसलियां टूटी थीं।

बता दें कि अंजली गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता निवासी धनियाडी बड़ासीग्रांट शाम करीब 7: 15 बजे पास में ही अपने मायके से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट की तरफ आ रही थी। तभी गली में खड़े एक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद हाथी जंगल में चला गया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अंजली गुप्ता के छोटे भाई अखिलेश मनवाल ने कहा कि उनकी बहन धनियाडी में रहती है।

वह शाम करीब 7: 15 बजे उनके घर से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट के लिए आ रही थी। तभी हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। अंजली गुप्ता का एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर धनियाडी में रेस्टोरेंट है। कहा कि अंजलि को आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन महिला की मौत हो गई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top