Department

Big Breaking:-चारधाम यात्रा से पहले ही उत्तरकाशी में लगने लगा ट्रैफिक जाम, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा से पहले ही ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार को ज्ञानसू में आधे घंटे से अधिक समय तक वाहन फंसे रहे।

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में यात्रा से पहले ही ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को यहां ज्ञानसू में आधे घंटे से अधिक समय तक दोपहिया वा चौपहिया वाहन जाम में फंसे रहे। 

यहां भाजपा कार्यालय के अपनी पार्किंग का कम प्रयोग कर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने से भी जाम की समस्या बढ़ रही है।

दरअसल, एक ओर चारधाम सड़क परियोजना में जिला मुख्यालय से भैरोंघाटी तक गंगोत्री हाईवे का चौड़ीकरण का कार्य लटका हुआ है। वहीं, दूसरी ओर यहां मौजूदा हाईवे पर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से जगह-जगह वाहन खड़े किए जाने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।

विशेषकर ज्ञानसू में भाजपा कार्यालय की निचली मंजिल में वाहनों की पार्किंग बनाई गई है। लेकिन कार्यालय में होने वाली बैठकों व अन्य आयोजनों में ज्यादातर पार्किंग बंद ही रहती है।

पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर देते हैं। मंगलवार को भी यहां कार्यालय में बैठक का आयोजन था और अधिकांश पार्टी कार्यालय में आए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के वाहन सड़कों पर थे। इस कारण लगे जाम के चलते आम आदमी को परेशानी उठानी पड़ी।

यातायात पुलिस के प्रभारी एसआइ लक्ष्मण सिंह चुफाल का कहना है कि भाजपा कार्यालय में बैठक के चलते वहां जाम की समस्या सामने आई। कहा कि भविष्य में पार्टी कार्यालय को पत्र जारी कर अपनी पार्किंग में ही वाहन खड़े करने व बैठक आदि की पूर्व सूचना देने का कहा जाएगा, जिससे वहां पर यातायात बाधित न हो, इसकी निगरानी रखी जा सके।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top