Department

Big Breaking:-देहरादून में ब्रिगेडियर हत्याकांड के बाद सख्ती, आबकारी विभाग एक्शन मोड में

देहरादून में ब्रिगेडियर हत्याकांड के बाद सख्ती, पुलिस और आबकारी विभाग एक्शन मोड में
देहरादून की राजधानी में हुए चर्चित ब्रिगेडियर हत्याकांड के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित क्षेत्र के दरोगा शोबन।सिंह को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे प्रदेश के जिला आबकारी अधिकारियों और मुख्यालय स्तर के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
आदेशों के तहत अब सभी बार और क्लब अपने निर्धारित समय पर ही बंद होंगे।

समय सीमा का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेशभर में औचक छापेमारी (रेड) भी कराई जाएगी।


इस घटनाक्रम के बाद देहरादून सहित पूरे प्रदेश में बार और क्लब संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का साफ संदेश है कि कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


बताया जा रहा है कि ब्रिगेडियर हत्याकांड के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और अधिक सख्त किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top