Moussourie

Big Breaking:-प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में सुधार… जल्द मिलेगी छुट्टी

बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

अंग्रेजी के मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर शनिवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके पोते राकेश बॉन्ड ने बताया कि उन्हें पैरों में दिक्कत थी।

चलने में परेशानी महसूस हो रही थी। इस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बताया जा रहा है कि उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और चिकित्सकों की देखरेख में वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वे खतरे से बाहर हैं और स्थितियां नियंत्रण में हैं। कहा जा रहा है कि उन्हे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top