Department

Big Breaking:-देहरादून में महिला अधिकारी ने की खुदकुशी, पति समेत पांच पर हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून में उरेडा की प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश्वरी ने ससुरालियों के दहेज प्रताड़ना और तलाक के दबाव से तंग आकर आत्महत्या कर ली।

देहरादून। ससुरालियों के दहेज को लेकर तानों से तंग आकर उरेडा में प्रोजेक्ट मैनेजर पद पर तैनात महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी। आरोप है कि पति बार-बार उसे तलाक लेने का दबाव बना रहा था।

सुसरालियों ने महिला के गहने व दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए। इस मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने आरबीआइ में लिपिक पद पर तैनात पति सहित सास, जेठ, जेठानी व जेठ के बेटे के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में शकुंतला निवासी आइडीपीएल ऋषिकेश ने बताया कि उनकी छोटी बहन राजेश्वरी का विवाह सात दिसंबर 2022 को पीयूष सिंह निवासी आशीर्वाद एन्क्लेव वसंत विहार के साथ हुआ था।

परिवार में उसकी सास आशा रानी, जेठ सत्यप्रिया सिंह, जेठानी अंकिता एवं जेठ का बेटा दैविक है। विवाह के बाद से ही लगातार वह बहन राजेश्वरी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

राजेश्वरी का पति उसे पीटता भी था तथा शादी के बाद उसके गहने, शैक्षिक अभिलेख, बच्चों को उपहार में मिले कीमती गहने आदि अपने पास कब्जे में रख लिए।

पीयूष व उसके परिवार को कई बार समझाया, लेकिन समझने के बजाए पीयूष सिंह ने उनकी माता जी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज की।

आरोपित पीयूष बार-बार भाई सत्य प्रिया सिंह और सास आशा रानी के कहने पर उसको तलाक देने की धमकी देता था, जिसके कारण राजेश्वरी उनकी सारी नाजायज बातें मानती आ रही थी।

पीयूष ने राजेश्वरी व उसके बच्चों को कई बार जान से मारने की धमकी दी।

शकुंतला ने बताया कि उसके छोटे भाई की शादी के समय राजेश्वरी ने अपने पति से अपने गहने मांगे, लेकिन उसने गहने देने से मना कर दिया। पीयूष ने कहा कि तलाक देने के बाद ही वह गहने वापस देगा।

पौड़ी में तैनात रहते हुए मायके में रखे थे बच्चे

शिकायतकर्ता ने बताया कि राजेश्वरी जब पौड़ी में तैनात थी तो बच्चों को मायके ऋषिकेश में रखती थी। इसके बाद राजेश्वरी का तबादला देहरादून हुआ तो आरोपित उसे बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गए।

पांच अप्रैल की सुबह ससुरालियों ने उन्हें फोन कर बताया कि राजेश्वरी ने पंखे से लटककर जान दे दी है। सूचना पाकर वह देहरादून पहुंच गए और इसकी शिकायत वसंत विहार थाने में दी।

थानाध्यक्ष वसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित पति, सास, जेठ-जेठानी व उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top