Department

Big Breaking:-ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग में ब्रेक फेल होने से पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, चालक घायल

देवप्रयाग के पास ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीमेंट से लदा एक ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण पलट गया। शिवमूर्ति के सामने हुई इस दुर्घटना में चालक फैजल खान घायल हो गया।

देवप्रयाग (नई टिहरी)। थाना देवप्रयाग क्षेत्र में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के निकट सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें चालक घायल हो गया, जिसे सीएचसी बागी में भर्ती कराया गया है।

थाना देवप्रयाग पुलिस को सूचना मिली कि शिवमूर्ति, देवप्रयाग के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिस पर थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

जहां एमआरटीसी कंपनी का एक बल्गर ट्रक नंबर एचआर37 एफ 1274 सड़क पर पलटा हुआ था। जिसका वाहन स्वामी रविंद्र कुमार निवासी नियर मोहनवाला, नारायणगढ़ अंबाला हरियाणा है।

ट्रक को चालक फैजल खान (30) पुत्र मोहम्मद इसरार निवासी टांडा बागपत (उत्तर प्रदेश) चला रहा था। वह जहाजगढ़ भगवानपुर हरिद्वार से होते हुए सीमेंट लेकर सुमेरपुर रुद्रप्रयाग जा रहा था।

शिवमूर्ति के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक के ब्रेक नहीं लगने से वह दूसरे ट्रक से जा टकराया। जिससे चालक फैसल कैबिन सहित ट्रक में फंस गया।

जिसको अन्य वाहन चालकों व पुलिस फोर्स ने बाहर निकाला। घायल चालक को 108 एम्बुलेंस से  सीएचसी बागी देवप्रयाग भिजवाया गया है।

वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। परिजनों व वाहन स्वामी को सूचित किया गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top