Department

Big Breaking:-कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटा मिला भ्रूण, घटना ने मानवता को झकझोरा, लोगों की जुटी भीड़

कलियर-रुड़की रोड पर गंगनहर किनारे भ्रूण मिला। कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में भ्रूण लिपटा हुआ था। 

कलियर-रुड़की रोड स्थित पुल के पास पुरानी गंगनहर के किनारे सोमवार सुबह भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया।

सोमवार की सुबह करीब आठ बजे राहगीरों को पुल के पास गंगनहर किनारे कूड़े में लाल कपड़े से बाहर एक हाथ निकला हुआ था। पास जाकर देखने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कपड़ा खोलकर देखा तो उसमें भ्रूण लिपटा हुआ था।

लोगों का कहना था कि जिस मासूम को जन्म के बाद सुरक्षा और स्नेह मिलना चाहिए था उसे इस तरह लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सकों ने बताया कि करीब चार माह का भ्रूण है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को कौन छोड़कर गया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top