Big Breaking:-पौड़ी: कोटद्वार नजीबाबाद चौराहे पर युवाओं में मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कोटद्वार के नजीबाबाद चौराहे पर सोमवार रात होलिका दहन के दौरान युवाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई।

कोटद्वार (पौड़ी)। कोटद्वार के मुख्य नजीबाबाद चौराहे पर सोमवार रात युवाओं के दो गुटों में जमकर लात-घूंसे चले।

मारपीट की यह घटना उस वक्त हुई, जब होलिका दहन के चलते बाजार में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद होने की बात कही जा रही थी।

चौराहे पर मारपीट करने वाले युवाओं को रोकने वाला कोई न था। हालांकि, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवाओं को दबोच कोतवाली में ले गई।

सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कोटद्वार के मुख्य नजीबाबाद चौक पर युवाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए।

जिस वक्त मारपीट हो रही थी, नजीबाबाद चौक से करीब 100 मीटर दूरी पर झंडा चौक में होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था।

होलिका दहन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद था व नजीबाबाद चौक में सुरक्षा भगवान भरोसे थी। युवा एक-दूसरे पर चौक में रखे पुलिस के प्लास्टिक बैरिकेट से हमला करते नजर आए।

युवकों ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। जिस चौक पर झगड़ा हुआ, वहां से करीब 50 मीटर दूरी पर पुलिस टीम मौजूद थी। टीम ने भी चौक में पहुंचने की जहमत नहीं उठाई।

हालांकि, सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद पुलिस ने झगड़ा करने वाले कौड़िया निवासी नवीन, तेलीपाड़ा (बिजनौर) निवासी अभिषेक, मालवीय उद्यान निवासी ज्योति, गंगाधर जोशी मार्ग निवासी वरुण उर्फ जुन्नु और गोविंद नगर निवासी अनिल को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें