Department

Big Breaking:-फिल्म अभिनेता गोविंदा पहुंचे देहरादून, एयरपोर्ट पर प्रशंसकों के बीच दिखा खास क्रेज

पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेता गोविंदा सोमवार दोपहर देहरादून पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली, जिससे वहां उत्साह का माहौल बन गया।

डोईवाला (देहरादून)। पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेता गोविंदा सोमवार दोपहर देहरादून पहुंचे।

दोपहर करीब 2:30 बजे जैसे ही वह देहरादून एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन से बाहर आए, वहां मौजूद प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया और उनके साथ अपने फोन से सेल्फी लेने की होड़ लग गई।

गोविंदा ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और अपनी खास मुस्कान के साथ सभी को सेल्फी व अभिवादन दिया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

90 के दशक के सुपरस्टार रहे गोविंदा अपने बेहतरीन डांस, कॉमिक टाइमिंग और अनोखे फैशन स्टाइल के लिए आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते हैं।

उन्होंने वर्ष 1986 में फिल्म इल्जाम से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद हीरो नंबर वन, कुली नंबर वन, राजा बाबू और साजन चले ससुराल जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं।

गोविंदा को उनके शानदार अभिनय के लिए कई फिल्मफेयर पुरस्कारों समेत अन्य सम्मान भी मिल चुके हैं। वर्ष 2004 में उन्होंने राजनीति में कदम रखते हुए सांसद के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई।

बताया जा रहा है कि गोविंदा अपने एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम का विस्तृत विवरण सामने नहीं आ सका है, लेकिन उनके आगमन से प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top