देहरादून के मोती बाजार स्थित रेवती कॉम्प्लेक्स में आग लगने से बाला जी ड्रेस एम्पोरियम और एक फर्नीचर की दुकान का सामान जल गया। दमकल और पुलिस मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है, आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
देहरादून। मोती बाजार में रेवती काम्प्लेक्स में आग लगने से ड्रेस व फर्नीचर का सामान जल गया। फायर बिग्रेड व पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है, और आग बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
बताया जा रहा है आग रेवती काम्प्लेक्स में बाला जी ड्रेस इम्पोरियम में लगी, इसके बाद आग पहली मंजिल पर फर्नीचर की दुकान तक पहुंचीं और वहां भी कुछ सामान जल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



