
रुड़की की अनाज मंडी में देर रात चिप्स और मुरमुरे के गोदाम में भीषण आग लग गई।
रुड़की। अनाज मंडी स्थित चिप्स और मुरमुरे के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ऊपरी मंजिल पर यह गोदाम बना हुआ था।
दमकल की टीम ने खिड़की की ग्रिल काट कर लाखों रुपये का सामान बाहर निकाल लिया। तीन घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। देर रात को यह आग लगने की घटना हुई। दिन के समय आग लगने की घटना होती तो बड़ी हानि हो सकती थी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अनाज मंडी में सौरभ सिंघल ऊपरी मंजिल पर चिप्स और मुरमुरे तथा खील का गोदाम है।
बुधवार की रात करीब 12 बजे अचानक ही गोदाम में आग लग गई। गोदाम में आग की लपटे उठते देख किसी ने इसकी सूचना गोदाम स्वामी को दी। जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम ने ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम की खिड़की की ग्रिल काटी। इसके बाद दमकल कर्मचारी गोदाम में दाखिल हुए।
दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही गोदाम में रखे सामान को भी बाहर निकालना शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सके।
दमकल विभाग की टीम की सक्रियता के चलते लाखों रुपये का सामान बाहर निकालकर उसे बचा लिया गया।
वहीं आग से लाखों रुपये का सामान स्वाहा हो गया। शॉट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने की घटना से अफरातफरी का माहौल रहा।
बताया गया है कि अनाज मंडी में आग की घटना के दिन के समय हुई होती तो भारी नुकसान हो जाता। इस जगह पर भारी भीड़ रहती है।
रात के समय दमकल की टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में अधिक समय नहीं लगा। दिन के समय वहां पहुंचने में मशक्क्त करनी पड़ सकती थी।








