Department

Big Breaking:-निरंजनपुर मंडी में तीन दुकानों में लगी आग, शॉर्ट सर्किट वजह आई सामने, एक व्यक्ति को सकुशल निकाला

देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी में गुरुवार को भीषण आग लग गई, जिससे फल-सब्जी के ढेर और कई दुकानें जलकर राख हो गईं।

देहरादून। देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर फल-सब्जी के ढेर, कई दुकानें और आसपास की कुछ अन्य दुकानें जलकर राख हो गईं।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। शुरुआती अनुमान के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

निरंजनपुर मंडी में तीन दुकानों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि एक दुकान में शोर्ट सर्किट से आग लगी। इसके बाद तीन दुकानों तक आग पहुंच गई। जिन दुकानों में आग लगी तीनो दुकानें फल की हैं। 

जिस समय आग लगी उस समय एक व्यक्ति फंस गया, जिसे में सकुशल निकाल लिया गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top