Department

Big Breaking:-जिलाधिकारी सविन बंसल ने रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा, आंगनबाड़ी राशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में   छापा मारा। राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ को लेकर मिल रही शिकायतों पर डीएम ने एक्शन लिया।

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने रुड़की के माड़ी चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन आपूर्ति करने वाले सेंट्रल गोदाम में छापा मारा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजी जा रही खाद्य सामग्री की खराब गुणवत्ता की शिकायतों के बाद डीएम ने गोदाम पहुंचकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक भी मिले, जिस पर डीएम ने गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

जांच में खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई, जबकि कई पैकेटों पर तारीख का उल्लेख ही नहीं था। पैकेटों पर छपी तिथि की जगह स्टैंप लगी हुई तिथि भी मिली। गोदाम का संचालन मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया और वहां तापमान बनाए रखने की कोई व्यवस्था भी नहीं थी।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि दिसंबर और जनवरी के अंडे व अन्य खाद्य सामग्री मार्च में वितरित की जा रही थी। रजिस्टर अद्यतन नहीं मिले और सामग्री आपूर्ति करने वाले द्वारा जारी गुणवत्ता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे।

डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निकल रहे वाहनों को रुकवाकर खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए। ये वाहन टिहरी, उत्तरकाशी और डोईवाला के लिए सामग्री लेकर रवाना होने वाले थे। अंडों की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top