Department

Big Breaking:-देहरादून में लक्ष्मण चौक पर फर्नीचर वर्कशॉप में लगी भीषण आग, मौके पर आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

देहरादून में लक्ष्मण चौक पर फर्नीचर वर्कशॉप में लगी भीषण आग, मौके पर आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

देहरादून के लक्ष्मण चौक स्थित एक फर्नीचर वर्कशॉप में रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई। पास में हो रहे शादी समारोह की आतिशबाजी से चिंगारी उठने की आशंका है।

देहरादून। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चौक स्थित एक फर्नीचर वर्कशॉप में आज रात करीब 9:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। इस समय आधा दर्जन फायर टेंडर आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं।

आतिशबाजी से चिंगारी उठने की आशंका
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पास ही एक शादी समारोह में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी से वर्कशॉप में आग लगने की आशंका है। गनीमत है कि अब तक किसी के फंसे होने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को हटाया है ताकि राहत कार्य तेजी से चल सके। आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top