Department

Big Breaking:-बिजली के पोल में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, तारों का भारी जंजाल बना मुसीबत

ऋषिकेश के वार्ड नंबर 10 स्थित सदानंद मार्ग पर बिजली के एक पोल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पोल पर बिजली और केबल तारों का भारी जंजाल बना हुआ था,

जिससे शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़क उठी। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही।

गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली पोलों पर फैले तारों के जंजाल को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए संबंधित विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top