Department

Big Breaking:-पहले पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला, फिर गांव से दूर पेड़ पर रस्सी से लटका मिला पति का शव

चमोली के देवाल में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला घायल कर दिया। और फिर खुद भी अपनी जान दे दी।

चमोली जिले के देवाल ओडर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद फांसी लगा दी। वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गजेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल करने के बाद फांसी लगा ली। वहीं घायल पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक का प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।

ग्रामीणों को गजेंद्र सिंह का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर पेड़ पर रस्सी से लटका मिला।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top