Department

Big Breaking:-एक हफ्ते पहले ही तैनात की जाएगी फोर्स, हर दस किमी के सेक्टर में ड्यूटी करेंगे चार जवान

चारधामों के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय होने के बाद आगामी यात्रा के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए प्रदेश सरकार पुख्ता इंतजाम में जुटी है। 

चारधाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल, बुधवार को और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल, गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन तैयारी में जुटा है। इसके देखते हुए चारधाम यात्रा में एक हफ्ते पहले ही फोर्स तैनात की जाएगी।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि हर दस किमी के सेक्टर में चार जवान ड्यूटी करेंगे। वहीं 57 लैंडस्लाइड जोन में जेसीबी तैनात होगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top