क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा की गोली मारकर हत्या आरोपी फरार

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 3 जून की रात एक फायरिंग की घटना में 22 वर्षीय युवक रोहित नेगी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है रोहित नेगी सहसपुर भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व मंडल अध्यक्ष था।बरहाल थाना प्रभारी मोहन सिंह मामले में जानकारी देने केलिए किए गए फोन काल उठाने में असमर्थ है पूर्व में इलाके से लोगों की शिकायतें आती रहती है


जानकारी के अनुसार, रोहित अपने दोस्तों के साथ बोलेरो गाड़ी में मौजूद था, तभी दो लोग, जिनमें से एक की पहचान अजहर त्यागी के रूप में हुई है, मोटरसाइकिल से आए और वाहन पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top