Department

Big Breaking:-14 दिन में हत्या की चौथी वारदात, बेखौफ बदमाश ऐसे दे रहे पुलिस को खुली चुनौती

हाल ही में देहरादून के चर्चित दूल्हा बाजारह में एक युवक ने युवती के गले पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी थी। वहीं, आज कारोबारी की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

देहरादून जिले में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। महज 14 दिन के भीतर चौथी हत्या ने दहशत बढ़ा दी है। देहरादून शहर में बीती दो फरवरी को गुंजन हत्याकांड ने सनसनी फैला दी थी। दूल्हा बाजार में सुबह करीब 11 बजे आकाश ने गुंजन के गले पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी थी।

आरोपी सलाखों के पीछे है, इस मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर रिकाॅर्ड समय में हत्यारोपी आकाश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। 31 जनवरी को ऋषिकेश के शिवाजी नगर में प्रीति रावत (30) की उनके लिव-इन पार्टनर सुरेश गुप्ता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आरोपी ने संपत्ति बेचने के बाद घर न मिलने और शादी से जुड़ी अनबन के चलते वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर से 36 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, 29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

18 वर्षीय छात्रा का शव 29 जनवरी की रात ढालीपुर स्थित शक्ति नहर के किनारे झाड़ियों में मिला था। अब तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं, आज डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित तिब्बती मार्केट के बाहर हुई वारदात ने देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा की जिस तरह से गोली मारकर हत्या की है उससे इलाके में अफरातफरी है। बेखौफ बदमाशों ने सरेआम वारदात को अंजाम देकर देहरादून पुलिस को खुली चुनौती दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हर सुबह की तरह बाजार में चहल-पहल शुरू ही हुई थी। तिब्बती मार्केट के गेट नंबर तीन, चार और पांच के पास कुछ दुकानें खुलने लगीं थीं। इसी समय गेट नंबर सात और आठ के बीच फल खरीदकर कार में बैठने जा रहे कारोबारी अर्जुन को गोली मार दी गई।

बेखौफ बदमाश स्कूटी पर सवार थे और वारदात को अंजाम देकर उसी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डालनवाला थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।।

शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस हत्या ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों में भी घटना से रोष और भय का माहौल है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील कर रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top