क्राइम/दुर्घटना

Big Breaking:-गंगाजल खंडित होने पर बेकाबू हुए कांवड़िए, टेम्पो चालक को पीट-पीटकर किया घायल

गंगाजल खंडित होने पर बेकाबू हुए कांवड़िए, टेम्पो चालक को पीट-पीटकर किया घायल, पुलिस पहुंची तो फरार हो गए सभी


हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में कांवड़ियों ने गंगाजल खंडित होने पर जमकर हंगामा किया।

पतंजलि योगपीठ के पास सड़क किनारे रखी कांवड़ से टेम्पो की हल्की टक्कर हो गई, जिससे नाराज कांवड़ियों ने टेम्पो चालक धर्मेंद्र निवासी जयपोता को बेरहमी से पीट दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कांवड़िए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही ऐसा बवाल प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस अब हमलावरों की पहचान में जुटी है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top