देहरादून

Big Breaking:-देहरादून में सड़कों पर चलते दिखे कूड़ेदान, खास मैसेज के साथ परेड ग्राउंड से निकली रैली

देहरादून में नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।

देहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंगों के बीच शनिवार को देहरादून में स्वच्छता का संदेश गूंजा।

नगर निगम की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित स्वच्छता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकगीतों व नृत्यों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शहर को स्वच्छ रखने का संदेश

कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को अपने शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं के संरक्षण के साथ प्राकृतिक परिवेश और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना भी जरूरी है।

रैली के माध्यम से नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने और कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कूड़ा निर्धारित स्थानों अथवा संग्रहण वाहनों में डालने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य लोक संस्कृति को जनजागरूकता का माध्यम बनाकर स्वच्छता अभियान में आमजन की भागीदारी बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है।

नगर निगम ने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top