Department

Big Breaking:-गढ़वाल मंडल के नए आयुक्त आनंद स्वरूप मिले पूर्व आयुक्त सचिव सीएम विनय शंकर पांडेय से

देहरादून — गढ़वाल मंडल के नए आयुक्त आनंद स्वरूप आईएएस (2010 बैच) ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पूर्व मंडलायुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय से शिष्टाचार भेंट की।


इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच चारधाम यात्रा प्रबंधन, मंडल में संचालित जनहित से जुड़े कार्यों और प्रशासनिक समन्वय जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। नए मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने चारधाम यात्रा को लेकर अब तक किए गए प्रबंधन और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए पूर्व आयुक्त विनय शंकर पांडेय से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।


बैठक में यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, ट्रैफिक प्रबंधन और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही गढ़वाल मंडल में चल रहे विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया।


कार्यभार ग्रहण करने के बाद आनंद स्वरूप ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता और जनहित को केंद्र में रखकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर मंडल में विकास और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की बात कही।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top