Department

Big Breaking:-गौतम अदाणी ने किए बाबा केदार के दर्शन, सोनप्रयाग से धाम तक प्रस्तावित रोपवे का किया हवाई सर्वे

उद्योगपति गौतम अदाणी पत्नी साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा केदार के दर्शन कर उन्होंने आशीर्वाद लिया।

अदाणी समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन गौतम अदाणी ने आज एक मई को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रस्तावित रोपवे का हवाई सर्वे भी किया। बता दें कि रोपवे के निर्माण का जिम्मा अदाणी समूह को दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गौतम अदाणी शुक्रवार सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे। इसके बाद वह निजी हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। यहां धाम पहुंचकर उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। वीआईपी आगमन को देखते हुए केदारनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top