Big Breaking:-हरिद्वार में गंगा में डूबा गाजियाबाद का युवक, दोस्त बनाते रहे फोन पर वीडियो

गाजियाबाद का एक युवक हरिद्वार में दोस्तों के साथ गंगा में नहाते समय डूबकर लापता हो गया। दोस्त वीडियो बनाते रहे और वह तेज बहाव में बह गया।

हरिद्वार। दोस्तों के साथ हरिद्वार पहुंचा गाजियाबाद का एक युवक हरकी पैड़ी क्षेत्र के सुभाष घाट पर गंगा में नहाते समय डूबकर लापता हो गया। दोस्त वीडियो बनाते रहे और युवक तेज बहाव में बहता चला गया।

ऐसा बताया जा रहा है कि रेलिंग से छलांग लगाने पर युवक के सिर में चोट लगी और वह खुद को संभाल नहीं सका। जल पुलिस के गोताखोरों ने युवक की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

पुलिस के मुताबिक, उत्सव जौहरी निवासी, सेक्टर 23, संजय नगर, गाजियाबाद शनिवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ हरिद्वार पहुंचे थे।

रात करीब 11 बजे हरकी पैड़ी स्थित सुभाष घाट के पास सभी दोस्त तीरथ होटल के सामने गंगा में स्नान कर रहे थे। उसी दौरान रेलिंग से कूदते समय उत्सव का सिर किसी पत्थर से टकरा गया। जिससे छलांग लगाने के बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बह गए।

हैरानी की बात यह है कि छलांग लगाने के बाद उत्सव पानी की सतह पर आ गए। जिससे दोस्त यह भांप ही नहीं सके और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

वीडियो में भी दिख रहा है कि छलांग लगाने के बाद उत्सव पानी की सतह पर आते हैं और पेट के बल बहते चले जा रहे हैं।

कुछ दूरी पर आगे जाकर गहरे पानी में लापता हो जाता हैं। तब साथियों को हादसे का आभास होता है। उनकी चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी मौके पर पहुंचे और जल पुलिस के गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश कराई। मगर कुछ पता नहीं चल सका। युवक के डूबने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आशंका है कि छलांग लगाते समय उसे चोट लगी होगी, जिससे वह संभल नहीं पाए और बह गए।

जल पुलिस के गोताखोरों की एक टीम लगातार गंगा में युवक की तलाश कर रही है। आसपास के घाटों पर भी सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें