Department

Big Breaking:-देहरादून में देर रात हुई आफत की बारिश, मन्नूगंज में नाले का पानी घरों में घुसा

देहरादून में हुई तेज बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन मन्नूगंज क्षेत्र में परेशानी बढ़ गई। देर रात हुई बारिश के कारण नाले का पानी घरों में घुस गया।

देहरादून। लंबे समय बाद रविवार को दून में हुई तेज बारिश ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई और मौसम में ठंडक लौटा दी, वहीं दूसरी ओर शहर के कुछ इलाकों में परेशानी भी बढ़ा दी। देर रात हुई बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई।

दून शहर के मन्नूगंज क्षेत्र में नाले में अचानक भारी मात्रा में पानी आ गया। नाले के उफान पर आने के कारण यहां निर्माणाधीन पुलिया के मलबे से पानी का प्रवाह बाधित हो गया, जिससे नाले की गंदगी आसपास की बस्ती और घरों में घुस गई।

इसके चलते गलियों और नालियों का कूड़ा-कचरा भी घरों तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नगर निगम कर्मियों ने जेसीबी मशीन की मदद से नाले को खुलवाया और आसपास सफाई अभियान चलाया।

संभावित बारिश को देखते हुए एहतियात के तौर पर जेसीबी मशीन को वहीं तैनात कर दिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top