Department

Big Breaking:-काठगोदाम में युवती ने की आत्महत्याः मरने से पहले दोस्त को मैसेज किया मोबाइल का पिन कोड

काठगोदाम के चांदमारी में 24 वर्षीय युवती दिव्या आर्या ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने दोस्त को फोन का पिन कोड मैसेज किया था। दोस्त को शक होने पर उसने 40 बार कॉल किया और फिर घर पहुंचा,

जहां उसे घटना का पता चला। पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। एक साल पहले पिता का निधन हो गया था, मां घरों में काम करती हैं।

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी में 24 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक कर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवती ने अपने युवक दोस्त को मैसेज कर अपने फोन का पिन कोड दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

आत्मघाती कदम उठाने से पहले दोस्त को किया मैसेज

पुलिस के अनुसार, चांदमारी निवासी 24 वर्षीय दिव्या आर्या अपनी तीन बहनों के साथ रहती है। मां घरों में काम करके चारों बेटियों का पालन पोषण कर रही रही है।

दिव्या घर में सबसे बड़ी बेटी थी और वह एमबीजी कॉलेज के ग्रेजुएशन के फाइनल की छात्रा थी। रविवार की रात वह परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। इसके बाद उसने अपने दोस्त को वाट्सएप में मैसेज कर अपने मोबाइल का पिन कोड बताया।

मोबाइल का पासवर्ड भी किया सेंड, संदेह होने पर दोस्त ने किए 40 कॉल

युवक दोस्त को संदेह होने पर उसने उसको कॉल किया। अनहोनी का अंदेशा होने पर उसने 40 बार फोन किया। फोन नहीं उठाने पर युवक दोस्त उसके घर पहुंचा जहां उसे पता चला कि दिव्या ने सुसाइड कर लिया है। स्वजन उसे हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया।

बीमारी के चलते पिता का एक साल पहले हुआ था निधन

सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे सूजन ने बताया कि दिव्या के पिता का बीमारी के चलते एक साल पहले निधन हो गया था। मां घरों में काम करके परिवार का पालन पोषण करती है।

इधर, मोर्चरी में एसआई कुमकुम धनिक ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। कहा कि की मौके पर पहुंच कर फारेंसिक टीम जांच में जुटी है। युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। युवती के सुसाइड करने की जांच की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top