
केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राशन कार्ड धारकों को अप्रैल, मई एवं जून 2026 का खाद्यान्न का वितरण इसी महीने किया जाएगा।
उत्तराखंड में सरकारी राशन की दुकान से 23 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को अप्रैल में एक साथ तीन महीने का राशन मिलेगा। इसमें मई व जून का अग्रिम राशन दिया जाएगा। अपर खाद्य आयुक्त पीएस पांगती ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
अपर खाद्य आयुक्त ने कहा, केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राशन कार्ड धारकों को अप्रैल, मई एवं जून 2026 का खाद्यान्न का वितरण इसी महीने किया जाएगा। इसके लिए ई पॉश मशीन में ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था कर ली गई है।
तीनों महीने के ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण के लिए संबंधित राशनकार्ड धारकों को अलग-अलग तीन बार बायोमीट्रिक ट्रांजेक्शन करना होगा। यह भी कहा गया है कि मार्च 2026 का खाद्यान्न न ले पाने वाले राशन कार्डधारकों को भी 15 अप्रैल 2025 तक खाद्यान्न दिया जाएगा।
विभागीय मंत्री से मिले राशन विक्रेता
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने मामले में विभागीय मंत्री रेखा आर्या से मिलकर एक साथ तीन महीने के राशन वितरण आदेश पर अपनी दिक्कतें बताईं। राशन विक्रेताओं ने कहा, इससे राशन की दुकानों में भीड़ होगी। राशन विक्रेताओं के अलग-अलग तीन बार बायोमीट्रिक ट्रांजेक्शन के बजाए एक बार कराई जाए।









