Department

Big Breaking:-मान-मनौव्वल की कवायद शुरू, सैलजा से मिलेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड कांग्रेस में कुमारी सैलजा के दौरे से पहले आंतरिक विवाद सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अर्जित अवकाश के बाद उपजे मतभेदों को दूर करने के लिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उनसे मुलाकात की।

देहरादून। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के उत्तराखंड दौरे से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अर्जित अवकाश के बाद उपजे विवाद और अंतरविरोधों को दूर करने के प्रयास तेज हो गए हैं।

इस क्रम में हरदा के मान-मनौव्वल की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हरदा से मुलाकात की। इस दौरान वर्तमान में उपजी परिस्थितियों को लेकर चर्चा हुई। अब प्रदेश प्रभारी सैलजा के देहरादून आगमन पर हरदा भी उनसे मुलाकात करेंगे।

हरदा के अर्जित अवकाश के बाद पार्टी नेताओं में छिड़ी जबानी जंग से कांग्रेस दो धड़ों में बंटी दिखाई पड़ रही है।

एक तरफ हरदा का खेमा तीर छोड़ रहा है तो दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा हरक सिंह रावत उनके सामने हैं।

डा रावत ने तो खुलकर हरदा पर टिप्प्णी की थी। ऐसे में कांग्रेस की पार्टी की छीछालेदर हो रही है। उस पर आठ अप्रैल से प्रदेश प्रभारी सैलजा का पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है।

इस परिदृश्य में पार्टी में गहराते विवाद को सुलझाने के लिए प्रयास तेज किए गए हैं। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हरदा के डिफेंस कालोनी स्थित निवास पर उनसे मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान घटनाक्रम से जो क्रिया- प्रतिक्रिया सामने आ रही है, उससे पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है।

इस दौरान पार्टी में हाल में शामिल किए गए नेताओं का विषय भी उठा। कहा गया कि पार्टी नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है, उसे सभी को स्वीकारना चाहिए। अन्य जनों को शामिल करने के दृष्टिगत रास्ते बंद नहीं हुए हैं, समाधान बातचीत से ही निकलेगा।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान हरदा ने प्रदेश प्रभारी के देहरादून आगमन पर उनसे मुलाकात करने पर हामी भरी है।

उधर, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य समेत कुछेक अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी हरदा से मुलाकात की। मंगलवार को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा हरक सिंह रावत भी हरदा से मिलेंगे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top