Department

Big Breaking:-गैरसैंण में सभी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराएगी सरकार – सीएम धामी

उत्तराखंड में स्थाई राजधानी बनने को लेकर बार बार आवाज उठती रही है। जनता का कहना है की यदि गैरसैंण को स्थाई राजधानी बना दिया जायेगा तो इससे गैरसैंण का विकास होगा।

वही सूबे के मुख्या पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में सभी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने बात कही है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को विकसित ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की दिशा में सरकार प्रयत्नशील है।

विधानसभा भवन के पास विधायक हॉस्टल, पत्रकारों के ठहरने के लिए पत्रकार निवास साथ ही अस्पताल बनाने सहित कई कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हर संभव मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने और गैरसैंण को विकसित करने का सरकार काम कर रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top