Department

Big Breaking:-धारचूला में ग्रिफ के चालक ने साथी को घोंपा चाकू, घायल अस्पताल में भर्ती

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में आपसी विवाद के दौरान ग्रिफ के एक चालक ने अपने ही साथी के पेट में चाकू घोंप दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में आपसी विवाद में 67 आरसीसी ग्रिफ के एक चालक ने अपने ही साथी को चाकू घोंप दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, तवाघाट-सोबला रोड पर बेती के पास ग्रिफ का कार्य चल रहा है। सोमवार की शाम ट्राला चालक विजय सिंह, 83 ग्रिफ छत्तीसगढ़ निवासी गुरदासपुर पंजाब और एक्सक्वेटर चालक चंद्रवीर सिंह,

67 ग्रिफ धारचूला के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसी दौरान आवेश में आकर विजय सिंह ने चंद्रवीर सिंह के पेट में चाकू घोंप दिया। इस घटना से वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर कोतवाल हरेंद्र सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक घायल की हालत खतरे से बाहर है। मामले में 67 ग्रिफ सोबला के ओआईसी रामकिशोर मीना की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। सीओ केएस कुंवर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top