Department

Big Breaking:-लैंसडौन के सदर बाजार में घूम रहा गुलदार, डर के मारे लोग नहीं निकले रहे सुबह की सैर पर

लैंसडौन के सदर बाजार में गुलदार की लगातार धमक से स्थानीय लोगों में दहशत है। सीसीटीवी फुटेज में गुलदार घूमता दिख रहा है, जो कुत्तों को अपना निवाला बना रहा है। इस कारण लोग सुबह की सैर पर नहीं निकल पा रहे हैं,

और बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है और लोगों से अकेले न निकलने की अपील कर रहा है।

लैंसडौन: पर्यटन नगरी लैंसडौन के सदर बाजार में गुलदार की धमक बनी हुई है। बाजार में घूम रहे गुलदार का एक सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया में भी खूब प्रसारित हो रहा है। गुलदार की धमक से लैंसडौनवासियों में दहशत बनी हुई है।

एक दिन पूर्व तड़के गुलदार मिश्रा मिष्ठान भंडार के समीप घूमता हुआ दिखाई दिया। गुलदार लगातार सदर बाजार में कुत्तों को अपना निवाला बना रहा है। गुलदार की बढ़ती सक्रियता ने लैंसडौनवासियों की चिंता बढ़ा दी है।

लोगों का कहना है कि गुलदार के डर से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक खतरा बच्चों व बुजुर्गों को बना हुआ है। गुलदार के डर से लोग सुबह की सैर पर भी नहीं निकल पा रहे हैं। गुलदार कब लोगों पर हमला कर दें, कुछ कहा नहीं जा सकता।

वहीं, वन क्षेत्राधिकारी राकेश चंद्र ने बताया कि वन विभाग गुलदार की सक्रियता को लेकर अपनी नजरें बनाए हुए हैं, वन विभाग ने लोगों से सुबह वह अन्य समय अकेले ना निकलने की अपील की है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top