Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में बच्चे को मां से छीन ले गया गुलदार, शव बरामद; रो-रोकर बुरा हाल

रुद्रप्रयाग के सिन्द्रवाणी गांव में सोमवार शाम एक गुलदार ने पांच वर्षीय बच्चे दक्ष को उसकी मां की गोद से छीनकर जंगल में ले गया था। अब बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है। गुलदार ने आंगन में खेलते बच्चे पर अचानक हमला किया था।

रुद्रप्रयाग। न्याय पंचायत सारी की सिन्द्रवाणी गांव में सोमवार शाम को गुलदार द्वारा बच्चे को ले जाने के मामले में बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। 

बता दें कि यह घटना सोमवार की है। जहां गुलदार ने आंगन मे खेल रहा पांच वर्षीय मासूम बच्चे को मां के हाथ पर झपट्टा मारकर जंगल की ओर उठा कर ले गया था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिन्द्रवाणी गांव निवासी हेमंत सिंह का पांच वर्षीय पुत्र दक्ष शाम करीब पांच बजे अपनी मां के साथ घर के आंगन में मौजूद था। इसी दौरान अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने झपट्टा मारकर बच्चे को मां के हाथों से छीन लिया और जंगल की ओर फरार हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही गुलदार बच्चे को उठा ले गया।

घटना के बाद से गांव में हड़कंप और दहशत का माहौल है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top