Department

Big Breaking:-उत्तराखंड में बड़े ने छोटे भाई को लोटे से पीटकर उतारा मौत के घाट, चेहरे-सिर पर किए वार; फिर तखत पर पटका

हल्द्वानी में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी संदीप जायसवाल ने स्टील के लोटे से सोनू जायसवाल के सिर और चेहरे पर वार किए, फिर उसे तखत पर पटक दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है।

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात रिश्ते को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से लोटे से मुंह और सिर में पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल पुत्र स्व. लल्लन प्रसाद जायसवाल मंगलवार रात करीब 11 बजे घर पहुंचा और अचानक अपने छोटे भाई 42 वर्षीय सोनू जायसवाल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि संदीप ने पास में पड़ा स्टील का लौटा उठाकर सोनू के सिर व चेहरे पर कई बार वार किए और उसे तखत पर पटक-पटक कर पीटा।

घटना के दौरान घर में मौजूद स्वजन ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपित ने जान से मारने की धमकी देते हुए सभी को अंदर कमरे में बंद कर दिया। स्वजन का आरोप है कि संदीप लगातार सोनू को पीटता रहा, जिससे वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित पीछे के रास्ते से फरार हो चुका था। पुलिस ने घायल सोनू जायसवाल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भतीजे अंकित जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्वजन का कहना है कि आरोपित का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिससे परिवार पहले से भयभीत था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि छोटे भाई की हत्या करके आरोपित फरार हो गया था। जिसपर पुलिस टीम ने उसे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास से 32 बोर के तमंचे के साथ पकड़ लिया। आरोपित हिरासत में है और गिरफ्तार करने की कार्यवाही की जा रही है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top