Department

Big Breaking:-खुद को CM धामी का रिश्तेदार बताकर पहुंचा था टिहरी झील, फिर…

टिहरीः अपनी बड़ी पहचान बताकर खुद मौज लेने वालो से शायद आपका सामना हुआ होगा। अगर नहीं हुआ तो हम आपको बता दें कि उत्तराखंड के टिहरी जिले में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा है जो खुद को सीधा सीएम का रिश्तेदार बताकर मौज उठा रहा था।

उपजिलाधिकारी नई टिहरी द्वारा थाना चंबा पर सूचना दी गई कि एक व्यक्ति जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। खुद को मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बता रहा है और टिहरी झील के प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की अनुमति मांग रहा है।

इस सूचना पर थाना चंबा पुलिस ने इस व्यक्ति से पूछताछ की तो यह व्यक्ति फ्रॉड निकला,ये खुद का नाम शक्ति सिंह धामी बता रहा था। यह व्यक्ति झूठ बोलकर प्रतिबंधित टिहरी झील क्षेत्र में घूमना चाहता था। पुलिस द्वारा इस व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

आरोपी की पहचान शक्तिपाल सिंह पुत्र अंग्रेज बहादुर उम्र 30 वर्ष, नि ग्राम कुदर, जिला गोंडा, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top