उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार बस हादसा: सप्तऋषि क्षेत्र में पलटी श्रद्धालुओं की गाड़ी, एक महिला की मौत, 16 घायल

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में नागौर की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और 16 अन्य यात्री घायल हो गए।

हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

भाई व अन्य स्वजन संग गंगा स्नान करने आई थी महिला

मृतका अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान एक डंपर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top