उत्तराखण्ड

Big Breaking:-हरिद्वार लक्सर मार्ग पर भीषण बाइक टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

हरिद्वार के कटारपुर में लक्सर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पथरी (हरिद्वार)। लक्सर हरिद्वार मार्ग पथरी थाना क्षेत्र के गांव कटारपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल भिजवाया।

चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।

लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरे दोनों

पुलिस के अनुसार सौरभ 24 वर्ष पुत्र भरत सिंह निवासी बादशाहपुर बाइक पर सवार अपने किसी रिश्तेदार को हरिद्वार छोड़कर वापस घर जा रहा था।

जैसे ही वह हरिद्वार लक्सर मार्ग कटारपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पर पहुचा तो फेरुपुर की ओर से बाइक पर ही सवार एक युवक राजा 26 वर्ष पुत्र राजू निवासी पुरषोत्तम नगर पथरी बंगला हरिद्वार जा रहा था।

कटारपुर स्थित दोनों की बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरे।

राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन फानन में जिलाअस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाने के बाद उनके स्वजन को घटना की जानकारी दी।

स्वजन के पहुचने पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए दोनों के पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिए।

मामले में अभी किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पथरी में हुई दो मौत के बाद सन्नाटा पसर गया है। बताया जा रहा है कि सौरभ के माता पिता खेती मजदूरी करते हैं। वहीं, दूसरे युवक राजा का भी गरीब परिवार है।

पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों बाइक की आमने सामने की टक्कर हुई है। दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top